Advertisment

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Rashmika Mandanna | Salman Khan | 28 July 2025 | 5 Pm

दीपिका के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दुनियाभर में 90 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में उनका नाम भी शामिल किया गया है। द शिफ्ट की 90 प्लस वुमन शेपिंग कल्चर नाम की वैश्विक सूची में दीपिका को जगह मिली है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Rashmika Mandanna | Salman Khan | 28 July 2025 | 5 Pm

1)- दीपिका के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दुनियाभर में 90 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में उनका नाम भी शामिल किया गया है। द शिफ्ट की 90 प्लस वुमन शेपिंग कल्चर नाम की वैश्विक सूची में दीपिका को जगह मिली है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उनके काम की वजह से भी उन्हें वैश्विक पहचान मिली है। उनकी लिव लव लाफ संस्था ने भारत और दुनियाभर में मानसिक सेहत पर बातचीत को आगे बढ़ाया है। इस गर्व से भरे इस पल को सोशल मीडिया पर साझा कर दीपिका ने भी खुशी जाहिर की,

2)- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हैवान' की शूटिंग अगस्त में शुरू होने वाली है। अक्षय का इस फिल्म के जरिए एक ऐसा अवतार सामने आएगा, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। वह एक बेहद निर्दयी हत्यारे की भूमिका में होंगे, जो अपने परिवार के लिए बदला लेना चाहता है। उनका ये भयानक अवतार दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा।

3)- न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि आज सुबह मशहूर अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम के अध्यक्ष विजय के चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड स्थित नीलांकरई स्थित आवास पर बम की धमकी दी गई। चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह लगभग 5:20 बजे कॉल किया गया, जिसमें दावा किया गया कि अभिनेता-राजनेता के घर पर बम रखा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया और जांत शुरू की। पुलिस की जांच में अभिनेता के घर में बम होने की जानकारी महज अफवाह निकली।

4)- कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। शो के दौरान प्रतियोगियों ने अपनी मजेदार कॉमिक टाइमिंग और कमाल की कुकिंग से लाखों दर्शकों का दिल जीता। अब आखिरकार दूसरे सीजन को इसकी विजेता जोड़ी मिल गई है। आखिरकार 27 जुलाई को यह ऐलान हो गया। करण कुंद्रा और एल्विश यादव नए सीजन के विजेता बने हैं। विजेता जोड़ी की कुछ तस्वीरें कलर्स चैनल के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई हैं, जिनमें एल्विश और करण बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हाथ में ट्रॉफी पकड़े एल्विश और करण के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दे रही है।

5)- 'छावा' फिल्म में अपने अभिनय से लोहा मनवा चुके अभिनेता विनीत कुमार सिंह पापा बन गए हैं। उन्होंने खुद यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को दी है। उनकी पत्नी रुचिरा ने 24 जुलाई को बेटे को जन्म दिया, जिसकी जानकारी अभिनेता ने अब दी है। विनीत ने इंस्टाग्राम पर किए अपने पोस्ट में लिखा, 'ईश्वर की कृपा हम पर उमड़ पड़ी है। दुनिया से आगे बढ़कर हमारी जिंदगी में एक छोटा सिंह दस्तक दे चुका है। दुनिया में आने के बाद वो अभी से हमारे दिल और दूध की बोतलों को चुराने लगा है। इस अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए भगवान का शुक्रिया।'

6)- सलमान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट करते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। अभिनेता ने अपने पिता सलीम से मिली सीख का जिक्र किया। उन्होंने अतीत, वर्तमान और गलतियों के बारे में बात की और अफसोस जताया कि काश वह उनकी सलाह को पहले ही गंभीरता से ले लेते। सलमान के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

7)- बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'थामा' में वरुण नजर भी धमाका करते दिखेंगे। वह आयुष्मान और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म की शूटिंग लगभग 6 दिन कर चुके हैं। इस फिल्म में वह अपने भेड़िए वाले धमाकेदार अवतार में नजर आएंगे, जबकि 'थामा' में आयुष्मान वैंपायर के किरदार में दिखेंगे। 'थामा' में वरुण की एंट्री से दर्शकों को वैंपायर और भेड़िए की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म में वरुण की भूमिका 'स्त्री 2' से भी बड़ी होगी

8)- 'सैयारा' फेम अनित पड्डा के हाथ एक बड़ी वेब सीरीज लग गयी है. खबरों की मानें तो अनीत, फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज 'न्याय' में नजर आएंगी।
शो अब जल्द ही एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाला है। कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित इस फिल्म की कहानी बड़ी दिलचस्प है। इस फिल्म में अनीत एक 17 साल की लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जो एक शक्तिशाली आध्यात्मिक नेता द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती है।

9)- फिल्म उदयपुर फाइल्स सुर्खियों से हटने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को लेकर हुआ विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच अब फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अमित जानी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सरकार ने इस बड़े फैसले को प्रोड्यूसर को मिल रही धमकियों को देखते हुए लिया है। अमित जानी की ये फिल्म उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है, जिसे लेकर विवाद और विरोध की आशंका जताई जा रही थी। इसके अलावा अमित जानी का इंस्टाग्राम भी नहीं दिख रहा है।

10)- 'सैयारा' बीती 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन से ये बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। एक ओर जहां ये फिल्म कमाई के मामले में दुनियाभर में डंका पीट रही है, फिल्म ने 10वें दिन 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इसी के साथ फिल्म ने भारत में 247.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। विदेशों में भी इस फिल्म ने धूम मचा रखी है। दुनियाभर में फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Read More

Medha Rana joins Border 2: बॉर्डर 2 में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड बनेंगी मेधा राणा, मेकर्स ने किया एलान

Sunny Deol ने की दलाई लामा से मुलाकात, कहा-'आशीर्वाद ने मेरे हृदय को शांति से भर दिया'

Laughter Chefs Season 2 Winner: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर बने Karan Kundrra और Elvish Yadav

IPS Officers Visited Aamir Khan House: आमिर खान के घर पर पहुंचे 25 IPS ऑफिसर्स, एक्टर की टीम ने कहा- 'अभी हमें कुछ...'

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

 Tripti Dimri | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | kiara advani | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Advertisment
Latest Stories