Bollywood Latest News | Kareena Kapoor | Priyanka Chopra | Alia Bhatt | Tamannaah |4 Aug 2025 | 5 Pm
चूका है. 'कुली' में रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है। 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर को देख तो लगता है कि दर्शकों को एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म की सौगात मिलने वाली है। घड़ियों और सोने की तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में रजनीकांत तस्कर बने हैं। नागार्जुन अक्किनेनी भी धमाका करने के पूरे मूड में हैं। आपको बता दे ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
2)- बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ भारत लौट आई हैं। सोमवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर अपनी बेटी मालती की प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। कथित तौर पर प्रियंका SSMB29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद आई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां और मालती।" एक और तस्वीर में प्रियंका ने लिखा, "हैदराबाद हमने कर लिया"
3)- पिछले काफी समय से अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर फिल्म '120 बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ीं अब एक नयी जानकारी सामने आ रही हैं. इसमें अभिनेत्री राशि खन्ना को कास्ट कर लिया गया है। ये पहला मौका होगा, जब वह किसी फिल्म में फरहान के साथ नजर आएंगी। राशि इस फिल्म में फरहान की जोड़ीदार बनी हैं और वह इससे जुड़कर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन उनकी भूमिका को लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।
4)- अभिनेत्री तमन्ना भाटिया 'बाहुबली' से लेकर 'लस्ट स्टोरीज' तक कई फिल्मों में बोल्ड सीन कर चुकी हैं। फिल्म में प्रभास और तमन्ना के बीच एक सीन था, जिसमें प्रभास एक-एक करके फिल्म में अवंतिका बनीं तमन्ना के शरीर से कपड़े हटाते हैं और उनका मेकअप करते हैं। ऐसा करके वो उन्हें याद दिलाते हैं कि वो एक औरत हैं, जिसे वो भूल चुकी थीं। इस सीन को लेकर विवाद भी काफी हुआ था, जिसका तमन्ना ने बचाव किया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा की लोगों का नजरिया ही घटिया है।
5)- पिछले काफी समय से बॉलीवुड में प्रियंका की वापसी को लेकर चर्चा हो रही है और अब खबर है कि वह हिंदी फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं। प्रियंका को जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा। हिन्दुस्तान टाइम्स के एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है और बताया है कि यह बॉलीवुड में उनकी वापसी का बड़ा संकेत है और काफी हद तक संभावना है कि वो भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के स्पेशल डांस नबंर में नजर आएं।
6)- शाहरुख खान और करीना कपूर पर फिल्माया गया 'छम्मक छल्लो' रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया था और इसी के साथ अमेरिकी गायक एकॉन की भारत में फैन फॉलोइंग भी खूब बढ़ गई थी। एकॉन अब भारत में धमाका करने आ रहे हैं। एकॉन दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई भारत के 3 शहरों में धमाल मचाएंगे। वह 9 नवंबर को दिल्ली, 14 नवंबर को बेंगलुरु और 16 नवंबर को मुंबई में परफॉर्म करेंगे।
एकॉन के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी। 8 अगस्त को 1 बजे से कुछ खास कार्ड होल्डर्स के लिए टिकट उपलब्ध होंगे।
7)- तेलुगु सिनेमा एक गंभीर संकट से जूझ रहा है। दरअसल, 4 अगस्त को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री एम्प्लॉइज फेडरेशन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस कदम से सभी तेलुगु फिल्मों की शूटिंग रुक गई है, जिसके चलते आगामी विभिन्न परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। फेडरेशन का यह कदम लंबे समय से चली आ रही वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उठाया गया है। कर्मचारी 30 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं, जिसे अब तक मंजूरी नहीं मिली।
8)- तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन मदन बॉब भी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। वो 71 साल के थे। मदन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कैंसर के चलते ही वह अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने 2 अगस्त को अपने चेन्नई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली उनकी मौत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। मदन के निधन ने उनके प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है।
9)- 2020 में "मोस्ट स्टाइलिश यंग एक्ट्रेस" का अवार्ड जीत चुकीं अनुष्का सेन ने आज आपने इंस्टाग्राम पर आपने 23वें जन्मदिन की कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है बल्कि कई इमेजी के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त जरूर किया है। अनुष्का ने फायर, केक और दिल वाले इमोजी के अलावा भी कई इमोजी शेयर किये है. अब उनकी ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
10)- कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाडा में एक कैफे खोला है, जिसका नाम है 'कैप्स कैफे'। बीते दिनों उस कैफे पर हमला हुआ था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, कॉमेडियन ने 20 जुलाई को जानकार दी थी कि उनका कैफे दोबार खुल गया है। अब कपिल शर्मा ने कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस अधिकारी उनके कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते दिख रहे हैं। इसके अलावा कॉमेडियन ने गोलीबारी घटना पर भी पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/