Bollywood News Today | Alia Bhatt | Mrunal Thakur | Kajol | Salman Khan | War 2 | 6 Aug 2025 | 8 Am
1)-फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीजर रिलीज हो गया है। एक बार फिर फरहान अख्तर पर्दे पर अपनी बहादुरी और जज्बा दिखाने आ रहे हैं। ‘120 बहादुर’ भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी है। भारत और चीन के युद्ध की झलक आपको इस टीजर में देखने को मिलेगी। इस टीजर में फरहान का वो रूप देखने को मिला है, जिसके लिए फैंस तरस रहे थे। साथ ही एक बार फिर उनकी डायलॉग डिलीवरी आपका दिल जीत लेगी।
2)-बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. वहीं एक्टर ने अपनी फिल्म वॉर 2 का प्रचार भी शुरु कर दिया हैं. इस बीच अब कोलंबो में 'वॉर 2'का प्रचार करते हुए, ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया से अपने ब्रेक के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने लोगों से कम से कम एक हफ्ते के लिए सोशल मीडिया डिटॉक्स आजमाने का आग्रह किया है.
3)-उर्फी जावेद ने अब संतरों के साथ अपना नया आउटफिट तैयार किया है। उर्फी जावेद ने अब संतरों के साथ अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। उनके वीडियो में नजर आ रहा है कि वो आराम से घर पर सोफे पर बैठकर ऑरेंज का लुत्फ उठा रही थीं, तभी उन्हें आईडिया आता है और उस संतरे से खेलते-खेलते उर्फी जावेद एक शानदार ट्रांजीशन वीडियो बना देती हैं। अब इन ऑरेंज की मदद से उर्फी जावेद ने वन शोल्डर ड्रेस तैयार की है। इस शार्ट ड्रेस को देखकर लग रहा है कि ये गर्मियों के मौसम में एक दम परफेक्ट है।
4)-मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर है, जहां दिग्गज एक्टर शानवास का निधन हो गया है.दिग्गज फिल्म आइकन प्रेम नजीर के बेटे और एक्टर शानवास का 71 साल की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया. कथित तौर पर उन्होंने किडनी संबंधी बीमारियों के इलाज के दौरान एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को करारा झटका लगा हैं.
5)-बॉलीवुड एक्टर आमिर खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि आमिर खान ने बांद्रा पश्चिम में 4 आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं. इसके लिए उन्होंने पाली हिल में 24.5 लाख रुपये प्रति माह का लीज़ एग्रीमेंट साइन किया है. फिलहाल आमिर खान अब शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं जहां किंग खान अपने परिवार के साथ रह रहे हैं.
6)-बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल 5 अगस्त को 51 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर तमाम लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अजय ने हाल ही में अपने आधिकारिक इन्स्टा हैंडल पर काजोल की 2 ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया नोट भी लिखा है।
7)-बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट की साल 2022 में एक थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई 'डार्लिंग्स', जिसमें अभिनेता विजय वर्मा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई थी। आज 5 अगस्त को फिल्म को बने हुए तीन साल हो चुके हैं। इस खुशी के अवसर पर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विजय वर्मा ने पोस्ट में कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कहा, ‘डार्लिंग्स के तीन साल पूरे होने पर टीम और फिल्म के प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार। प्यारे दोस्तों, मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’
8)-एएनआई की तरफ से यह दावा किया गया था कि 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से क्लोज डोर मीटिंग की। इस मुलाकात के दौरान फिल्म पर चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। मगर, इस खबर के सामने आने के दो घंटे बाद सरकार की एजेंसी पीआईबी (पत्र सूचना कार्यालय) ने यह जानकारी दी है कि ऐसी कोई मुलाकात निर्माता के साथ नहीं हुई है। यह खबर निराधार है।
9)-सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी। सलमान खान की सबसे बड़ी दुश्मन यानी प्रियंका जग्गा की अब ‘बिग बॉस’ के घर में एक बार फिर एंट्री हो सकती है। प्रियंका जग्गा को इस शो के लिए एक बार फिर अप्रोच किया गया है। खुद एक्ट्रेस ने इस बात को कन्फर्म किया है। प्रियंका जग्गा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि सीजन 10 से बाहर किए जाने के बाद, मेकर्स दोबारा उन्हें इस शो में लाना चाहते हैं।
10)-अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम अभिनेता धनुष के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल और धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं। हालांकि, इस जोड़े ने अपने रिश्ते को निजी बनाए रखने का फैसला लिया है। सूत्र ने कहा, "हां, यह सच है कि वे दोनों डेट कर रहे हैं, लेकिन यह अभी बहुत नया है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक न करने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों साथ में घूमने-फिरने के लिए बेफिक्र हैं।"
Tags : ananya pandey | Tripti Dimri | sharvari wagh | Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Kriti Sanon | ranveer singh | kiara advani | Shanaya Kapoor | Priyanka Chopra | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
Read More
सोशल मीडिया से ब्रेक लेने पर Hrithik Roshan ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मेरे अंदर कुछ बदल गया'
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/