Advertisment

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Shraddha Kapoor | Sonakshi Sinha | Salman | 5 Aug 2025 | 8 Am

1)-PVR में 'महावतार नरसिम्हा' की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक दर्शकों पर सिनेमाघर की छत गिर गई। 'महावतार नरसिम्हा' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर की छत गिरने से बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए हैं,

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Shraddha Kapoor | Sonakshi Sinha | Salman | 5 Aug 2025 | 8 Am

1)-PVR में 'महावतार नरसिम्हा' की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक दर्शकों पर सिनेमाघर की छत गिर गई। 'महावतार नरसिम्हा' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर की छत गिरने से बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सोशल मीडिया पर सिनेमाघर के कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दर्शकों में मची अफरातफरी साफ देखी जा सकती है। दर्शकों की थिएटर मालिकों से तीखी बहस भी हुई। फिलहाल थिएटर प्रबंधन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

2)- वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'सारे जहां से अच्छा' का प्रीमियर 13 अगस्त, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इस सीरीज की कहानी 1970 के दशक की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें जासूसी, बलिदान और देश के प्रति कर्तव्य की कहानी को दिखाया जाएगा। सीरीज में प्रतीक खुफिया अधिकारी विष्णु शंकर की भूमिका निभा रहे हैं।

3)-बॉलीवुड एक्टर शारुख खान को फिल्म जवान के लिए नेशनल अवार्ड मिल रहा है जिसको लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी है. उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा, "एक राष्ट्रीय खजाने ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता! बधाई हो @iamsrk!" जिस का शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा "सरल प्रशंसा के लिए शुक्रिया श्रीमान थरूर. इससे ज्यादा शानदार और भावपूर्ण हा हा, कुछ समझ में नहीं आता".

4)-आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर ने 'सैयारा' को एक खास फिल्म बताया था. वहीं अब मोहित सूरी ने आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर की तारीफ को 'बायस्ड' बताया है. आपको बता दें कि मोहित सूरी ने आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि वे 'सैयारा' के प्रति 'बायस्ड' हैं. वे दोनों भी पक्षपाती हैं. दोनों टीजर से ही फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं. वे मेरे प्रति 'बायस्ड' हैं, लेकिन यह देखना ज्यादा जरूरी है कि बाकी दुनिया भी इसे उसी तरह पसंद करे, जैसा उन्होंने किया है"

5)-सलमान खान की बहन अर्पिता खान और अरबाज खान ने 3 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर दोनों ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. अपनी बहन की बर्थडे पार्टी में सलमान खान पूरे स्वैग के साथ पहुंचे. यही नहीं इस पार्टी में अरबाज खान की पत्नी शूरा के बेबी बंप ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

6)-सोनाक्षी सिन्हा की पहली तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' का पोस्टर जारी कर दिया गया है. जिसमें सोनाक्षी और सुधीर की झलक दिख रही है। पोस्टर में सोनाक्षी का रौद्र रूप दिख रहा है, वहीं सुधीर का भी धाकड़ अवतार दिख रहा है। 'जटाधारा' की टीजर 8 अगस्त, 2025 को रिलीज होगा। फिल्म में सोनाक्षी को एक सशक्त और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है। 'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

7)-एक्ट्रेस और मॉडल क्रिस्टीना पटेल ने भाजपा नेता और पुलिस की पोल खोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने रोते-रोते अपनी मां के साथ हुई घटना के बारे में खुलासा किया और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मेरी मां की जान खतरे में है, फिर भी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। मेरे पिताजी के बड़े भाई गुंडागर्दी कर रहे हैं। संपत्ति विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला किया गया। मेरी मां और मुझे परेशान किया जा रहा है।’

8)-अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते दिनों अपने सात माह के बेटे जॉय के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उनके पोस्ट पर कुछ नेटिजन्स ने नेगेटिव कमेंट करने शुरू कर दिए। अभिनेत्री के बेटे को स्किन टोन की वजह से ट्रोल किया गया और अभद्र कमेंट किए। इस पर देवोलीना ने लीगल एक्शन किया है। उन्होंने साइबर क्राइम में केस दर्ज कराया है। और नेगेटिव कमेंट्स के स्क्रीन्शोट्स भी शेयर किये है. न्होंने दावा किया कि उनके बेटे के बारे में 2000 से ज्यादा नेगेटिव कमेंट्स किए गए हैं।

9)-बॉर्डर 2 के मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर एकदम नए चेहरे को लॉन्च किया है। मेधा राणा इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। मेधा स्क्रीन के लिए एकदम फ्रेश फेस हैं और वो वरुण धवन के अपोजिट दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। उन्होंने फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। मेधा इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

10)-दक्षिण कोरिया के मशहूर अभिनेता सोंग यंग-क्यू नहीं रहे। वे कार के अंदर मृत पाए गए हैं। कुछ दिनों पहले ही अभिनेता शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पकड़े गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही वे मृत पाए गए हैं। हालांकि, उनके निधन का कारण अभी पता नहीं चल पया है। इस संबंध में जांच जारी है। सोंग यंग-क्यू 55 वर्ष के थे। उन्होंने कई के-ड्रामा फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी.

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : ananya pandey | Tripti Dimri | sharvari wagh | Deepika Padukone | akshay kumar | Salman Khan | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Kishore Kumar Biopic: Ramayana के लिए Ranbir Kapoor ने किशोर कुमार की बायोपिक छोड़ी, Anurag Basu ने किया खुलासा

The Great Indian Kapil Show से निकाले गए Rajiv Thakur, कॉमेडियन बोले, 'इतने बड़े शो से कोई आराम नहीं लेता'

Tara Sutaria ने Veer Pahariya संग अपनेरिलेशनशिप किया कन्फर्म, बोलीं- 'मैं बहुत खुश हूं'

Yuzvendra Chahal ने RJ Mahvash को डेट करने से किया इनकार, कहा- 'उन्हें घर तोड़ने वाली कहा गया, बहुत बुरा लगा'

Advertisment
Latest Stories