Bollywood News Today | Bhumi Pednekar I Rashmika Mandanna | Saif Ali Khan | 1st Feb 2025 | 8 Am
.
विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना जाने तू जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। इस रोमांटिक ट्रैक में विक्की और रश्मिका मंदाना की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। छावा में विक्की, छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी महारानी येशूबाई के रोल में नजर आएंगी।
बॉलीवुड की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। पोस्टर में भूमि और रकुल घोड़े पर सवार हैं, जबकि अर्जुन कपूर के हाथ बंधे हुए हैं, जो फिल्म के मजेदार ट्विस्ट को दर्शाता है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होगा और इसकी सिनेमाघरों में रिलीज डेट 21 फरवरी 2025 तय की गई है।
फातिमा सना शेख ने हाल ही में निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' के सेट से कुछ मजेदार बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फातिमा और अनुराग की मस्तीभरी केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में अनुराग फातिमा के बालों को मूंछ बना रहे हैं, तो दूसरी में दोनों होली के रंगों में रंगे हुए हैं। 'मेट्रो इन दिनो' एंथोलॉजी फिल्म है, जिसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे हैं। फिल्म अब 13 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' का टीज़र अब आउट हो चुका है! 28 फरवरी 2025 को Netflix पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज में शबाना आजमी और साउथ की सुपरस्टार ज्योतिका मुख्य भूमिका में हैं. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज में गजराज राव, शालिनी पांडे, और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे. टीज़र में एक रहस्यमयी डब्बा बिजनेस का खुलासा होता है, जो खतरनाक अंडरग्राउंड नेटवर्क से जुड़ा है.
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपनी अदाओं से इंटरनेट पर छा गई हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हॉट अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। उनकी ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस ने उनकी सिजलिंग परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की। मोनालिसा ने प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस लुक से सबका दिल जीत लिया।
मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, फेशियल रिकॉग्निशन टेस्ट में बांग्लादेशी आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा उस व्यक्ति से मेल खाता है, जो CCTV में भागते हुए दिखाई दिया था। 15 जनवरी की रात को सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हमला किया गया था, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था, हालाँकि अब वो हैल्थी है।
प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में बड़ा बवाल मचा है! हाल ही में ममता ने संगम तट पर पिंडदान कर संन्यास की घोषणा की और महामंडलेश्वर बनीं, लेकिन सिर ना मुंडवाने पर विवाद खड़ा हो गया। नतीजा? ऋषि अजय दास ने ममता को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया और अखाड़े से भी बाहर कर दिया। इतना ही नहीं, आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से हटा दिया गया। महाकुंभ में ये विवाद अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है!
साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' हिंदी सिनेमा की एक यादगार फिल्म रही थी, जिसने अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में लॉन्च किया। अब, 22 साल बाद, निर्देशक सुनील ने 'अंदाज 2' का ऐलान किया है। इस फिल्म से नताशा फर्नांडीज, आयुष कुमार और आकिशा बॉलीवुड में कदम रखेंगे। 'अंदाज 2' का पहला पोस्टर और टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें इन नए चेहरों की झलक नजर आ रही है।
कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन 26 दिसंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ, और दर्शकों ने इसे बेशुमार प्यार दिया। अब, इस सीरीज के तीसरे सीजन का ऐलान भी हो चुका है! 'स्क्विड गेम 3' 27 जून, 2025 से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा, जिसमें ली जंग जे, पार्क हे सू और यासुशी इवाकी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इंतजार कर रहे फैंस के लिए ये एक और धमाकेदार सीजन होने वाला है!
WWE के दिग्गज रेसलर द ग्रेट खली ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई, लेकिन खास बात ये रही कि उन्होंने किसी VVIP घाट का रुख नहीं किया, बल्कि आम श्रद्धालुओं के साथ स्नान किया। बिना किसी VIP सिक्योरिटी के खली को अपने बीच देखकर लोग रोमांचित हो गए। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में जुट गया। महाकुंभ में खली की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया!
Read More
अर्जुन, रकुल और भूमि पेडनेकर की Mere Husband Ki Biwi के नए पोस्टर किए गए जारी
पंजाबी सिंगर और रैपर Raftaar ने Manraj Jawanda के साथ रचाई शादी
शबाना आजमी और ज्योतिका स्टारर सीरीज 'Dabba Cartel' का टीजर हुआ रिलीज
Bobby Deol की सीरीज 'Ashram 3' का धमाकेदार टीजर आउट
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/