Advertisment

Bollywood News Today | Kareena Kapoor | Ananya Pandey | Alia Bhatt | Salman | 10 July 2025 | 8 Am

राजस्थान के चर्चित कन्हैया लाल टेलर मर्डर केस पर बनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग जोर पकड़ रही है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Kareena Kapoor | Ananya Pandey | Alia Bhatt | Salman | 10 July 2025 | 8 Am

1)- राजस्थान के चर्चित कन्हैया लाल टेलर मर्डर केस पर बनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग जोर पकड़ रही है। ये फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है और कई संगठन इसकी रिलीज के खिलाफ हैं। पिछले दिनों जमीयत उलेमा ए हिंद और जमाअत ए इस्लामी ने फिल्म पर पाबंदी की मांग उठाई थी और अब समाजवादी पार्टी ने भी इस पर आपत्ति जाहिर की है। महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य अबू आजमी ने विधानसभा में 'उदयपुर फाइल्स' का मुद्दा उठाया और तत्काल फिल्म पर रोक लगाए जाने की डिमांड की।

2)- स्मृति ईरानी ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में अपने कमबैक को लेकर बात की। स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' के साथ वापसी को 'साइड प्रोजेक्ट' बताया और अभिनय और राजनीति को लेकर अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा, ' मेरे लिए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' साइड प्रोजेक्ट है। ज्यादातर दर्शकों के लिए, ये शो सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नहीं बल्कि हमेशा एक ग्रुप के बारे में रहा है, जिसमें एक्टर और राइटर के साथ पूरी टीम शामिल होती हैं।

3)- इन दिनों करीना पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ लंदन वेकेशन पर हैं। उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अब वायरल हो चुकी हैं। इन तस्वीरों में करीना मोनोकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जैसे ही करीना ने ये तस्वीरें शेयर कीं, देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
4)- शाजिया इकबाल के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धड़क 2' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें पहली बार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी नजर आएगी। अब निर्माताओं ने 'धड़क 2' का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें तृप्ति और सिद्धांत की बेहतरीन केमिस्ट्री दिख रही है। 'धड़क 2' का ट्रेलर इस शुक्रवार यानी 11 जुलाई को रिलीज होगा,

5)- 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सलमान ने अपना लुक बदल लिया है। उन्होंने अपनी दाढ़ी-मूंछ कटवा ली हैं। इसके साथ सलमान ने अपने बालों को भी छोटा कर लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना थोड़ा वजन भी घटाया है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सलमान जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने शराब छोड़ दी है।
6)- हाल ही में नीना ने अपने जीवन के शुरुआती रिश्तों के बारे में बात की और बताया कि उन्हें कभी वैसा प्यार नहीं मिला, जैसा सिनेमा में दिखता है। न्यूज 18 से बातचीत में नीना बोलीं, "जो प्यार मैं फिल्मों में देखती आई हूं और किताबों में पढ़ती हूं, वैसा असल जिंदगी में कभी नहीं हुआ। किसी ने मुझे ऐसे प्यार नहीं किया तो मैं भी कैसे कर लूं? करना भी तो पढ़ेगा न किसी को। मेरे पीछे कोई पागल नहीं हुआ। हालांकि, मुझे एक से बेतहाशा प्यार हो गया था, लेकिन यह किसी रिश्ते में तब्दील नहीं हुआ, क्योंकि यह मुमकिन ही नहीं था।"

7)- आयशा शर्मा एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम का पारा हाई करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। आयशा अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही करती नजर आईं। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक येलो ड्रेस में मिरर के सामने पोज करती नजर आ रही हैं। आयशा ने एक थाई हाई स्लिट स्कर्ट और हॉल्टरनेक टॉप पहना है, जिसमें वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं।

8)- कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों राजस्थान में कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शाम के वक्त का वीडियो शेयर किया है। अभिनेता का वीडियो और तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो रात को शूटिंग के वक्त का है। अनन्या पांडे वीडियो में देखकर मुस्कुरा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा है 'रात को भूत शूट। अनन्या पांडे। नवलगढ़।'

9)- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने आज इंस्टाग्राम पर अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ टाइगर हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आए। इन तस्वीरों के साथ टाइगर ने 'बागी 4' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, 'और आखिरकार यह खत्म हो गया... आप सभी के प्यार और इस फ्रैंचाइजी को इतनी दूर तक पहुंचने देने के लिए शुक्रिया। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए इतना खून बहाया होगा। यह आपके लिए है #4 जल्द आ रहा है।'

10)- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आलिया की पूर्व सेक्रेटरी का नाम वेदिका शेट्टी है, जिन्हें अभिनेत्री के साथ 76 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल अकाउंट के साथ हेरफेर की है और एक्ट्रेस को 76 लाख का चूना लगाया है। वेदिका शेट्टी के खिलाफ जुहू पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है।

Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | Diljit Dosanjh | Priyanka Chopra | Sreeleela | malaika arora | Rashmika Mandana | oday breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Shefali Jariwala के साथ आखिरी मुलाकात को याद कर इमोशनल हुए एक्ट्रेस के एक्स पति Harmeet Singh, बोले-'हमने घंटों बात की...'

Diljit Dosanjh का समर्थन करने पर Ashoke Pandit ने Naseeruddin Shah को लिया आड़े हाथों, फिल्म निर्माता ने कही बड़ी बात

Tanvi: The Great Trailer: तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर को देखकर Shah Rukh Khan ने बांधे तारीफों के फूल, Anupam Kher को दिया खास मैसेज

Ramayana: Ranbir Kapoor और Sai Pallavi स्टारर रामायण की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन रिलीज किया जाएगा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories