Advertisment

Janhvi Kapoor's Wedding Date | Is Janhvi Kapoor Going To Marry Shikhar Pahariya On 29th October

Janhvi Kapoor Cryptic Post: क्या जान्हवी कपूर शादी करने जा रही हैं और उन्होंने अपनी शादी की तारीख भी बता दी है? आखिर क्यों हो रही है ये चर्चा? यहां जानिए क्या है पूरा मामला।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Janhvi Kapoor's Wedding Date | Is Janhvi Kapoor Going To Marry Shikhar Pahariya On 29th October

Advertisment

Janhvi Kapoor Cryptic Post: क्या जान्हवी कपूर शादी करने जा रही हैं और उन्होंने अपनी शादी की तारीख भी बता दी है? आखिर क्यों हो रही है ये चर्चा? यहां जानिए क्या है पूरा मामला।

जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही उन्हें बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा जाता है। बीच-बीच में ऐसी भी चर्चाएं सामने आती रहीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि, जान्हवी इन खबरों को फिलहाल खारिज ही करती रहीं। अब जान्हवी कपूर की एक पोस्ट ने उनकी शादी की खबरों को फिर से हवा दे दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की, जो बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दी। लेकिन तब तक वो वायरल हो चुकी थी। अब इस पोस्ट के बाद से ही जान्हवी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई फैंस इसे जान्हवी की शादी से जोड़कर भी देख रहे हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘डेट सेव कर लो 29 अक्तूबर।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी के साथ-साथ डांसिंग गर्ल और फ्लाइट की तस्वीर शेयर की। हालांकि, कुछ देर बाद ही जान्हवी ने अपनी ये स्टोरी डिलीट भी कर दी। लेकिन तब तक ये वायरल हो चुकी थी।

शादी या कोई नई अनाउंसमेंट?
अब जान्हवी के इस डेट का जिक्र करते ही फैंस सबसे पहले एक्ट्रेस की शादी को लेकर कयास लगाने लगे। सिर्फ 29 अक्तूबर और हार्ट इमोजी को लोगों ने एक्ट्रेस की बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी से जोड़ दिया। तो वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि जान्हवी बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली हैं। इन सबसे इतर कई फैंस ने इसे जान्हवी के अगले प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट की डेट भी बताई। लोगों का मानना है कि इस दिन जान्हवी कपूर की नई फिल्म की घोषणा हो सकती है। इसमें उनकी आगामी फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ की अनाउंसमेंट होने का फैंस कयास लगा रहे हैं। फिलहाल अभी तक ये तो कंफर्म नहीं है कि आखिर 29 अक्तूबर को क्या होने वाला है, जिसके लिए जान्हवी ने तारीख सेव करने को बोला है।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं जान्हवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार इसी महीने रिलीज हुई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं। इससे पहले एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ में दिखाई दी थीं। ये दोनों ही फिल्में रोमांटिंक-कॉमेडी थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और दर्शकों व क्रिटिक्स की उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई

Read More

HAQ Teaser: Yami Gautam- Emraan Hashmi ने शाहबानो केस की कहानी दिखाई

Mastiii 4 Teaser: विवेक-आफताब संग रितेश की मस्ती वापसी

Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' के ट्रेलर पर फिदा हुए Kiccha Sudeep, Rishab Shetty की तारीफों के बांधे पुल

Nagma Mirajkar: आवेज दरबार पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर नगमा मिराजकर ने तोड़ी चुप्पी, बोली-'हमारा सफर नौ सालों का है'

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories