Advertisment

Saiyaara | Ahaan Panday Fans Cheerfully Dance Go Shirtless In Theatres | Saiyaara 1st Day Collection

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म को हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Saiyaara 'Ahaan Panday Fans Cheerfully Dance Go Shirtless In Theatres ' Saiyaara 1st Day Collection

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म को हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मोहित सूरी ने फिल्म का ज्यादा प्रचार नहीं किया है फिर भी फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस फिल्म 'सैयारा' को देखने सिनेमाहॉल पहुंचे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अहान पांडे स्क्रीन पर आते हैं, वैसे ही उनके फैंस सिनेमाघरों में अपनी शर्ट उतारते हैं। फिल्म में गाना बजने पर फैंस अपनी सीट से उठ जाते हैं। कह सकते हैं कि अहान पांडे के डेब्यू करने से फैंस बहुत खुश हैं।

आपको बता दें कि फिल्म 'सैयारा' जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई उसके कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने इसके बारे में लिखा। यूजर्स ने फिल्म की काफी तारीफ की। कई यूजर्स ने अहान पांडे की अदाकारी की भी तारीफ की। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। पहले ही दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छी कमाई की है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। इसकी पटकथा को रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखा है। दर्शकों को फिल्म की कहानी खूब पसंद आई है। यह फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर 'छावा' है।

Read More

Ahaan Panday और Aneet Padda ने क्यों नहीं किया Saiyaara का प्रचार, Mohit Suri ने दिया जवाब

Amitabh Bachchan ने की Abhishek Bachchan की तारीफ, कहा- 'कभी हार मत मानो, अंत तक लड़ो'

Fish Venkat Death: मशहूर तेलुगु एक्टर फिश वेंकट का किडनी फेल होने के कारण हुआ निधन, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo Out: स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नया प्रोमो आउट, 'शांति निकेतन' की दिखी झलक

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Ahaan Panday Fans Reached To Theatres To Watch Saiyaara Take Their Shirts Off Dance In Theatre | Dance In Theatre To Celebrate Debut | Saiyaara: Ahaan Panday's Fans Take Their Shirts Off | Saiyaara | Ahaan Panday Fans Cheerfully Dance Go Shirtless In Theatres | Saiyaara 1st Day Collection | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news

Advertisment
Latest Stories