Is Hunar Hali participating in Bigg Boss 19? | Bigg Boss 19 confirmed contestants list | Salman Khan
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। शो अगले महीने से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। प्रीमियर की डेट भले ही अभी फाइनल नहीं हुई हो लेकिन मेकर्स ने सेलिब्रिटी को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। अब तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें सलमान खान के शो के लिए ऑफर भेजा गया है। इसके अलावा शो की थीम और होस्टिंग को लेकर भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब नया अपडेट है कि मेकर्स ने टीवी की एक और पॉपुलर एक्ट्रेस को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया है। आइए जानते हैं कि ये हसीना कौन है?
बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के लिए टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हुनर हाली को अप्रोच किया गया है। एक्ट्रेस इन दिनों सोनी लिव के माइथोलॉजिकल शो ‘वीर हनुमान: बोलो बजरंगबली की जय’ में महारानी ‘कैकेयी’ के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इससे पहले हुनर हाली को ’12/24 करोल बाग’, ‘दहलीज’, ‘छल शह और मात’, ‘पटियाला बेब्स’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में देखा जा चुका है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 अगले महीने 24 अगस्त से शुरू होगा और दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा जो अभी तक के अपडेट आए हैं, उनमें बताया गया है कि सलमान खान के शो की थीम रिबाइंड होगी। इस बार घर में सीक्रेट रूम की वापसी होगी। एक और अपडेट के अनुसार बिग बॉस 19 को शुरुआती तीन महीने तक सलमान खान होस्ट करेंगे। इसके बाद दो नए होस्ट होंगे जिसके लिए करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर के नाम पर विचार किया जा रहा है।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : ram kapoor | Daisy Shah | Arishfa Khan | Bigg Boss 19 Contestant List | bigg boss 19 date | 'Bigg Boss 19 | Exclusive: Bigg Boss 19: Apoorva Mukhija on participating in Salman Khan hosted show | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news
Read More