Laughter Chefs' season 2 winner | Karan Kundrra and Elvish Yadav lift the trophy | Laughter Chef's
कलर्स और जियो हॉटस्टार का कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 को एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने जीत लिया है। दोनों चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर शो के विनर बन गए हैं। बीते दिन शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें 7 जोड़ियों में से एक को ही विनर चुना गया। हालांकि शो में करण-एल्विश और रीम शेख-अली गोनी में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं स्कोरबोर्ड में किस जोड़ी को कितने स्टार्स मिले वो भी जारी हो गया है। जहां एल्विश और करण ने 51 स्टार्स जीतकर अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स को कितने स्टार्स मिले वो भी जानते हैं। आइए आपको भी बताते हैं शो में कौन सी जोड़ी किस नंबर पर रही?
स्कोरबोर्ड के हिसाब से देखा जाए तो एल्विश और करण 51 स्टार्स हासिल कर ये जीत दर्ज कराई। वहीं अली-रीम के 38, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे के 21, निया शर्मा-सुदेश लहरी के 19, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल के 18, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के 14 और रुबीना दिलैक-राहुल वैद्य के 13 स्टार्स दर्ज किए गए। बता दें पिछले सीजन में अली गोनी की जोड़ी राहुल वैद्य के साथ नजर आई थी और पहले सीजन के विनर भी ये दोनों ही बने थे।
शो के विनर के नाम सोशल मीडिया पर पहले ही सामने आ गए थे। ऑडियंस करण और एल्विश को ही उनकी कुकिंग स्किल की वजह से विनर बता रही थीं। हालांकि ऑडियंस की प्रीडिक्शन सच हुई और करण-एल्विश ही विजेता के तौर पर सामने आए। वहीं पिछले सीजन के विनर रह चुके अली गोनी और उनकी पार्टनर रीम शेख इस सीजन के रनरअप रहे।
में कौन-कौन?
शो के बारे में बात करें तो इस शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स ने जोड़ियो में पार्टिसिपेट किया। यहां सेलेब्स जोड़ियों में ही कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाते नजर आए। शो में 14 सेलेब्स 7 जोड़ियों में नजर आए। इसमें रुबीना दिलैक-राहुल वैद्य, निया शर्मा-सुदेश लहरी, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, एल्विश यादव-करण कुंद्रा और अली गोनी-रीम शेख थे। वहीं शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते नजर आए।
Tags : laughter chefs season 2 grand finale full episode | Laughter Chefs Season 2 to wrap up with an emotional grand finale | laughter chefs grand finale | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Medha Rana joins Border 2: बॉर्डर 2 में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड बनेंगी मेधा राणा, मेकर्स ने किया एलान
Sunny Deol ने की दलाई लामा से मुलाकात, कहा-'आशीर्वाद ने मेरे हृदय को शांति से भर दिया'
Laughter Chefs Season 2 Winner: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर बने Karan Kundrra और Elvish Yadav