ट्विटर पर दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का बोलबाला

author-image
By Mayapuri Desk
ट्विटर पर दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का बोलबाला
New Update

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक पिछले दिनों ट्विटर पर दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा जोनस और दीपिका पादुकोण यह बॉलीवूड की तीन सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रीयाँ रही हैं। सबसे अग्रणी स्थान पर दिशा पटानी रहीं हैं। दूसरे स्थान पर प्रियंका चोपडा तो तिसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं।

लोकप्रियता में पहली बार दिशा ने प्रियंका और दीपिका को कडी टक्कर देकर उन पर मात की हैं। 100 अंकों के साथ स्कोर ट्रेंड्स इंडिया चार्ट्स पर दिशा ने नंबर वन स्थान हासिल किया हैं। यह आँकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गयें हैं।

दिशा पाटनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया चार्ट्स पर सोशल प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' पर सबसे आकर्षक अभिनेत्री के रूप में 100 का स्कोर करने वाली नई अग्रणी महिला हैं। ये आँकड़े यूएस-आधारित मीडिया टेक स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और शोधित हैं। दिशा ने अपने मलंग के फर्स्ट लुक से खासकर युवाओं का ध्यान आकर्षित किया हैं। 2020 के शुरूआत में हीं ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनी इस अभिनेत्री की छरहरी काया की वजह से भी युवाओं में यह अभिनेत्री काफी लोकप्रिय हैं।

दूसरे स्थान पर रहीं ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपडा जोनस दुनिया भर में अपने जलवे बिखेर रहीं है। प्रियंका की इस वक्त ग्लोबली काफी फैनफॉलोविंग हैं। 98 अंकों के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस ट्विटर में लोकप्रिय रहीं दूसरी अभिनेत्री हैं।

वहीं, सोशल मैसेज लेकर आयीं फिल्म 'छपाक' की वजह से दीपिका पादुकोण पिछले दिनों ट्विटर पर छायी रहीं। 84 अंकों के साथ दिशा ने लोकप्रियता में तीसरा स्थान हासिल किया हैं।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बतातें हैं, “ युवाओं में इस वक्त यंग अभिनेत्री दिशा पाटनी की काफी चर्चा हैं। ट्विटर पर उनके हर एक पोस्ट पर युवाओं की आती प्रतिक्रियाएँ और एंगेजमेंट देखकर साफ पता चलता हैं। उनकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर पेज पर तो ग्लोबली एंगेजमेंट देखी गयीं हैं। प्रियंका-नीक के फोटो कों काफी एंगेजमेंट मिलती हैं। फिल्म  'छपाक' का प्रमोशन, जेएनयू की मीटिंग में रहीं दीपिका की मौजूदगी पर छिड़ा विवाद और 'छपाक' में दिखा दीपिका की  लाजवाब परफॉर्मेंस इस वजह से दीपिका के ट्विटर पेज पर काफी एंगेजमेंट दिखी।“

अश्वनी कौल आगें बतातें हैं, “हम मीडिया का विश्लेषण करने के लिए भारत में 14 भाषाओं में 600 से अधिक समाचार स्रोतों से डेटा एकत्र करते हैं। इनमें फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, सोशल मीडिया, वायरल खबरें, प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। विभिन्न परिष्कृत एल्गोरिदम तब डेटा की इस भारी मात्रा को संसाधित करने और हस्तियों के स्कोर और रैंकिंग पर पहुंचने में हमारी मदद करते हैं।'

और पढ़े:

इन 10 फिल्मों के पोस्टर्स में दिखी किसिंग करने की क्रिएटिविटी

#Disha Patani #Priyanka Chopra #Deepika Padukone #Score Trends
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe