Advertisment

Neetu Singh Birthday: नीतू-ऋषि की लव स्टोरी से शादी तक की कहानी

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नीतू सिंह आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ। 60 के दशक में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर...

author-image
By Ali Peter John
New Update
Neetu Singh Birthday नीतू-ऋषि की लव स्टोरी से शादी तक की कहानी

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नीतू सिंह आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ। 60 के दशक में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखने वाली नीतू सिंह को शुरुआती दौर में 'बेबी सोनिया' या 'बेबी नीतू' के नाम से जाना जाता था। नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी एवरग्रीन थी। हालांकि अब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन दोनों की जोड़ी आज भी मिसाल कायम करती है। नीतू कपूर के जन्मदिन के मौके पर (Neetu Singh Birthday Special) आपको बताते हैं इन दोनों की लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें...

neetu-singh_l

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

h

साल 1974 में अभिनेता ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। नीतू इस समय महज 14 साल की थीं। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने बताया था कि, सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू का काजल फैला दिया करते थे और उन्हें दोबारा मेकअप करने के लिए कहा करते थे। इस बात से नीतू सिंह बहुत चिढ़ती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

re

fre

'ये सिखणी बड़ी याद आती है'

उसके बाद किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश गए ऋषि को नीतू की याद आने लगी थी और उन्होंने नीतू को वहीं से टेलीग्राम से एक संदेश भिजवाया था। उसमें लिखा था - 'ये सिखणी बड़ी याद आती है' नीतू और ऋषि एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिल्म 'खेल-खेल में' की रिलीज के बाद ऋषि और नीतू में रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। नीतू ऋषि कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थीं। यह बात ऋषि कपूर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी जानती थी।

hy

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। दोनों काफी घूमने फिरने जाया करते थे। लेकिन नीतू सिंह की मां को अपनी बेटी का ऋषि कपूर के साथ डेट पर जाना जरा भी पसंद नहीं था। ऋषि और नीतू जब भी डेट पर जाते थे उनके साथ नीतू का भाई जरूर जाता था। ऐसे ही एक दिन जब दोनों डेट पर गए तब ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से पूछा कि वो इतनी फिल्में क्यों साइन कर रही हैं। क्या उन्हें शादी- वादी नहीं करनी। इस सवाल के जवाब में नीतू सिंह ने कहा, 'किससे करूं मैं शादी'? नीतू का सवाल सुनकर ऋषि तुरंत बोले 'मुझसे'। फिर क्या था दोनों की शादी हो गई।

trg

uy

article-l-20241109000832408000

alia-bhatt--raha--neetu-kapoor--kareena-kapoor-celebrate-raksha-bandhan-2024-190846900-3x4

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी, 1980 को हुई थी। दोनों की शादी के दौरान ऋषि और नीतू संग एक मजेदार किस्सा हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू सिहं और ऋषि कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थीं वहीं ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे।

l

नीतू सिंह को mayapuri की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक बधाई

Read More

Junaid Khan Upcoing movie:Aamir Khan के बेटे जुनैद की नई फिल्म का ऐलान, साउथ एक्ट्रेस संग निभाएंगे लव स्टोरी

Panchayat season 4: पंचायत सीजन 4' के हटाए गए किसिंग सीन पर बोले Jitendra Kumar, कहा- 'सांविका की ......'

Sourav Ganguly Biopic: ‘दादा’ के रोल के लिए क्यों नहीं चुने गए Ranbir-ayushman? Rajkumar Rao को कैसे मिला मौका?

Bigg Boss 19 Premiere: 5 महीने का मनोरंजन, Salman Khan संग होगा इस दिन धमाकेदार डिजिटल प्रीमियर!

Tags : neetu singh or rishi kapoor images | rishi kapoor or neetu singh love story | rishi kapoor or neetu singh marriage facts | rishi kapoor or neetu singh movie | rishi or neetu kapoor wedding | unknown facts about neetu singh

#rishi or neetu kapoor wedding #ऋषि कपूर #neetu singh birthday #Neetu Singh Birthday Special #neetu singh or rishi kapoor images #rishi kapoor or neetu singh love story #rishi kapoor or neetu singh marriage facts #rishi kapoor or neetu singh movie #unknown facts about neetu singh #नीतू सिंह
Advertisment
Latest Stories