Advertisment

यहाँ जाने मां दुर्गा के 108 नाम और उनके अर्थ

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। इन दिनों मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग पूरे विधि-विधान के साथ देवी मां की पूजा करते हैं। आज इस अवसर पर हम आपको मां दुर्गा के 108 नाम और उनके अर्थ बताएगे

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
108 names of Maa Durga and their meanings
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। इन दिनों मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग पूरे विधि-विधान के साथ देवी मां की पूजा करते हैं। आज इस अवसर पर हम आपको मां दुर्गा के 108 नाम और उनके अर्थ बताएगे:

1. सती- अग्नि में जल कर भी जीवित होने वाली 
 2. साध्वी- आशावादी 
 3. भवप्रीता- भगवान शिव पर प्रीति रखने वाली 
 4. भवानी- ब्रह्मांड में निवास करने वाली 
 5. भवमोचनी- संसारिक बंधनों से मुक्त करने वाली 
 6. आर्या- देवी 
 7. दुर्गा- अपराजेय 
 8. जया- विजयी 
 9. आद्य- शुरुआत की वास्तविकता
 10. त्रिनेत्र- तीन आंखों वाली
 

11. शूलधारिणी- शूल धारण करने वाली 
 12. पिनाकधारिणी - शिव का त्रिशूल धारण करने वाली 
 13. चित्रा- सुरम्य, सुंदर 
 14. चण्डघण्टा- प्रचण्ड स्वर से घण्टा नाद करने वाली, घंटे की आवाज निकालने वाली 
 15. सुधा- अमृत की देवी 
 16. मन- मनन-शक्ति 
 17. बुद्धि- सर्वज्ञाता 
 18. अहंकारा- अभिमान करने वाली
 19. चित्तरूपा- वह जो सोच की अवस्था में है 
 20. चिता- मृत्युशय्या 


 

21. चिति- चेतना 
 22. सर्वमन्त्रमयी- सभी मंत्रों का ज्ञान रखने वाली 
 23. सत्ता- सत-स्वरूपा, जो सब से ऊपर है 
 24. सत्यानंद स्वरूपिणी- अनन्त आनंद का रूप 
 25. अनन्ता- जिनके स्वरूप का कहीं अंत नहीं 
 26. भाविनी- सबको उत्पन्न करने वाली, खूबसूरत औरत 
 27. भाव्या- भावना एवं ध्यान करने योग्य
 28. भव्या- कल्याणरूपा, भव्यता के साथ 
 29. अभव्या- जिससे बढ़कर भव्य कुछ नहीं 
 30. सदागति- हमेशा गति में, मोक्ष दान 


 31. शाम्भवी- शिवप्रिया, शंभू की पत्नी 
 32. देवमाता- देवगण की माता 
 33. चिन्ता- चिन्ता 
 34. रत्नप्रिया- गहने से प्यार करने वाली 
 35. सर्वविद्या- ज्ञान का निवास 
 36. दक्षकन्या- दक्ष की बेटी
 37. दक्षयज्ञविनाशिनी- दक्ष के यज्ञ को रोकने वाली 
 38. अपर्णा- तपस्या के समय पत्ते को भी न खाने वाली 
 39. अनेकवर्णा- अनेक रंगों वाली 


 40. पाटला- लाल रंग वाली 
 41. पाटलावती- गुलाब के फूल 
 42. पट्टाम्बरपरीधाना- रेशमी वस्त्र पहनने वाली 
 43. कलामंजीरारंजिनी- पायल को धारण करके प्रसन्न रहने वाली 
 44. अमेय- जिसकी कोई सीमा नहीं 
 45. विक्रमा- असीम पराक्रमी
 46. क्रूरा- दैत्यों के प्रति कठोर 
 47. सुन्दरी- सुंदर रूप वाली 
 48. सुरसुन्दरी- अत्यंत सुंदर 
 49. वनदुर्गा- जंगलों की देवी 
 50. मातंगी- मतंगा की देवी

 
 

51. मातंगमुनिपूजिता- बाबा मतंगा द्वारा पूजनीय 
 52. ब्राह्मी- भगवान ब्रह्मा की शक्ति 
 53. माहेश्वरी- प्रभु शिव की शक्ति 
 54. इंद्री- इंद्र की शक्ति
 55. कौमारी- किशोरी 
 56. वैष्णवी- अजेय 
 57. चामुण्डा- चंड और मुंड का नाश करने वाली 
 58. वाराही- वराह पर सवार होने वाली 
 59. लक्ष्मी- सौभाग्य की देवी 
 60. पुरुषाकृति- वह जो पुरुष धारण कर ले 


 61. विमिलौत्त्कार्शिनी- आनन्द प्रदान करने वाली 
 62. ज्ञाना- ज्ञान से भरी हुई 
 63. क्रिया- हर कार्य में होने वाली
 64. नित्या- अनन्त 
 65. बुद्धिदा- ज्ञान देने वाली 
 66. बहुला- विभिन्न रूपों वाली 
 67. बहुलप्रेमा- सर्व प्रिय 
 68. सर्ववाहनवाहना- सभी वाहन पर विराजमान होने वाली 
 69. निशुम्भशुम्भहननी- शुम्भ, निशुम्भ का वध करने वाली 
 70. महिषासुरमर्दिनि- महिषासुर का वध करने वाली 


 71. मसुकैटभहंत्री- मधु व कैटभ का नाश करने वाली 
 72. चण्डमुण्ड विनाशिनि- चंड और मुंड का नाश करने वाली
 73. सर्वासुरविनाशा- सभी राक्षसों का नाश करने वाली 
 74. सर्वदानवघातिनी- संहार के लिए शक्ति रखने वाली 
 75. सर्वशास्त्रमयी- सभी सिद्धांतों में निपुण 
 76. सत्या- सच्चाई 
 77. सर्वास्त्रधारिणी- सभी हथियारों धारण करने वाली 
 78. अनेकशस्त्रहस्ता- कई हथियार धारण करने वाली 
 79. अनेकास्त्रधारिणी- अनेक हथियारों को धारण करने वाली 
 80. कुमारी- सुंदर किशोरी 


 81. एककन्या- कन्या
 82. कैशोरी- जवान लड़की 
 83. युवती- नारी 
 84. यति- तपस्वी 
 85. अप्रौढा- जो कभी पुराना ना हो
 86. प्रौढा- जो पुराना है 
 87. वृद्धमाता- शिथिल 
 88. बलप्रदा- शक्ति देने वाली 
 89. महोदरी- ब्रह्मांड को संभालने वाली 
 90. मुक्तकेशी- खुले बाल वाली
 91. घोररूपा- एक भयंकर दृष्टिकोण वाली
 92. महाबला- अपार शक्ति वाली 
 93. अग्निज्वाला- मार्मिक आग की तरह 
 94. रौद्रमुखी- विध्वंसक रुद्र की तरह भयंकर चेहरा 
 95. कालरात्रि- काले रंग वाली 
 96. तपस्विनी- तपस्या में लगे हुए 
 97. नारायणी- भगवान नारायण की विनाशकारी रूप 
 98. भद्रकाली- काली का भयंकर रूप
 99. विष्णुमाया- भगवान विष्णु का जादू
 100. जलोदरी- ब्रह्मांड में निवास करने वाली
 101. शिवदूती- भगवान शिव की राजदूत
 102. करली- हिंसक
 103. अनन्ता- विनाश रहित 
 104. परमेश्वरी- प्रथम देवी
 105. कात्यायनी- ऋषि कात्यायन द्वारा पूजनीय
 106. सावित्री- सूर्य की बेटी 
 107. प्रत्यक्षा- वास्तविक 
 108. ब्रह्मवादिनी- वर्तमान में हर जगह वास करने वाली

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। 
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

जय माता दी

Read More:

Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण में रावण नहीं बनेंगे यश, जानिए वजह!

बड़े मियां छोटे मियां ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Garfield: वरुण शर्मा ने 'गारफील्ड' के हिंदी वर्जन में दी अपनी आवाज

महेश बाबू की गुंटूर करम को लेकर जगपति बाबू ने दिया चौंकाने वाला बयान

Advertisment
Latest Stories