/mayapuri/media/media_files/2025/11/25/dharam-2025-11-25-13-38-16.jpg)
बॉलीवुड में हीमैन के रूप में मशहूर सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन थे। दिलीप कुमार और कामिनी कौशल अभिनीत फिल्म 'शहीद' फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपने मन में ठान लिया था कि वो फिल्म जगत में ही अपनी किस्मत आजमाएंगे। (Dharmendra inspired by Shahid film Dilip Kumar)
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202511/loved-like-no-one-else-javed-akhtar-recalls-dharmendras-warmth--timeless-charm-242736440-3x4-210916.jpg?VersionId=SAzSzC.AsdC3zpLYJ789m0n3jhUwOS._)
धर्मेंद्र ने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' के लिए अनुबंधित किए जाने के बाद सबसे पहले पालीहिल बांद्रा (मुंबई) स्थित दिलीप कुमार के घर पे जा कर उनसे आशीर्वाद लिया था और उसी दिन 60 के दशक में फिल्म अभिनेत्री नरगिस की मां जद्दन बाई हजारीबाग से बडका गांव का गन्ना ले कर पहुंची थीं। फिल्म अभिनेता ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को हजारीबाग जिला अंतर्गत स्थित बड़कागांव का गन्ना काफी भाता था। ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के घर पे ही धर्मेंद्र ने बड़कागांव (हजारीबाग) के गन्ने का स्वाद चखा था। (Dharmendra Dilip Kumar fan story)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/11/25/dharmendra-dilip-kumar-2025-11-25-13-16-44.jpeg)
/mayapuri/media/post_attachments/2025/10/Dharmendra-Dilip-813237.jpg?w=414)
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/5/54/Dil_Bhi_Tera_Hum_Bhi_Tere-773456.jpg)
Global Peace Honours 2025 में Shah Rukh Khan और Nita Ambani ने शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
विदित हो कि 50-60 के दशक में फिल्म अभिनेत्री नरगिस की मां जद्दन बाई का हजारीबाग आना जाना लगा रहता था। वो हजारीबाग शहर के डीपूगढ़ा में जरीना विल्ला में आकर रूकती थीं और जाते वक्त दिलीप कुमार के लिए गन्ना ले जाती थीं। जरीना विला संयुक्त बिहार के पहले आइजी अब्दुल हमीद का घर था। (Dilip Kumar love for Hazaribagh Barkagaon sugarcane)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/11/25/vvv-2025-11-25-13-20-27.jpeg)
60 के दशक में निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'सत्यकाम' की शूटिंग के सिलसिले में धर्मेंद्र जब शर्मीला टैगोर के साथ 30 दिनों की शूटिंग शेड्यूल के साथ घाटशिला (ईस्ट सिंहभूम, झारखंड) आए थे तो उन्होंने पूरी फिल्म यूनिट के सभी सदस्यों के लिए बड़कागांव से गन्ना मंगवाया था। फिल्म निर्माता के सी गुलाटी की फिल्म 'मोहब्बत जिंदगी है'(1966) की शूटिंग के सिलसिले में 17 दिनों के लिए जब धनबाद आए थे तो उन्होंने पूरी फिल्म यूनिट के लिए बड़कागांव (हजारीबाग) से गन्ना मंगवाया था। बताते चलें कि सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को झारखंड में प्रचलित लोक नृत्य छऊ, पाइका, डोमकच, झूमर, डोमकच, फगुआ, फिरकल और अग्नि काफी पसंद था।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय (Bollywood legends connection to Jharkhand)
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/6/61/Mohabbat_Zindagi_Hai-358118.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/0/06/Satyakam_poster-588725.jpg)
Dharmendra media: धरम जी एक सवाल हमेशा पूछा करते थे- 'कैसी है मायापुरी? कैसे हैं बजाज साहब ?'
International Emmy Awards 2025: अमर सिंह चमकीला के लिए दिलजीत दोसांझ को नहीं मिला एमी अवॉर्ड्स
FAQ
1. अभिनेता धर्मेंद्र दिलीप कुमार के इतने बड़े फैन क्यों थे?
धर्मेंद्र बचपन से दिलीप कुमार की एक्टिंग, उनकी शालीनता और व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित थे। उनकी फिल्म शहीद (1948) देखकर ही धर्मेंद्र उनके भक्त समान फैन बन गए थे।
2. क्या धर्मेंद्र कभी दिलीप कुमार से पहली बार मिलने की बात साझा करते हैं?
हाँ, धर्मेंद्र बताते हैं कि दिल भी तेरा हम भी तेरे साइन करने के बाद जब वह दिलीप साहब के घर गए, तो वहाँ उन्हें जद्दन बाई के लाए हुए बड़कागांव (हजारीबाग) के गन्ने चखने को मिले थे।
3. दिलीप कुमार और बड़कागांव के गन्नों का क्या संबंध है?
दिलीप कुमार को बचपन से बड़कागांव के मीठे गन्ने बहुत पसंद थे। इसी वजह से जद्दन बाई (नरगिस की मां) खास तौर पर वहीं से गन्ना लाया करती थीं।
4. धर्मेंद्र ने इस घटना का ज़िक्र कब किया था?
धर्मेंद्र अक्सर इंटरव्यू और बातचीत में इस किस्से का ज़िक्र करते हैं कि कैसे दिलीप साहब के घर पहली बार चखे हुए वो गन्ने उन्हें आज भी याद हैं।
5. क्या यह किस्सा दोनों दिग्गजों के बीच की दोस्ती को दर्शाता है?
हाँ, यह वाकया दर्शाता है कि धर्मेंद्र दिलीप कुमार को कितना मानते थे, और दिलीप साहब भी युवा कलाकारों को बड़े प्रेम और अपनापन से मिलते थे।
about Dharmendra | birthday actor dharmendra | birthday dharmendra | Bollywood Weekly News | Rashmika Mandanna | Priyanka Chopra | Dharmendra | 10 - 16 Nov 2025 | 5 PM | bollywood actor dharmendra | Dharmendra and Bobby Deol | Dharmendra and Asha Parekh | Dharmendra 87 Birthday | Dharmendra 88th Birthday | about DILIP KUMAR | actor dilip kumar | article dilip kumar | Jharkhand actor dead not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)