हम फिल्म पत्रकारों में इस बात की उत्सुकता हमेशा से होती है कि चलो देखें किस बंगले की आतिसबाजी कितनी रौनकदार है। कैसी होती है सितारों के घरों की पटाखा पार्टी? ऐसी ही कुछ दीपावाली संसमरण आइए शेयर करते हैं आपके साथ। (Big stars vs small actors Diwali)
अमिताभ के बंगले के बाहर नो हॉर्न जोन:
बिग बी अमिताभ कभी फटाके से हाथ जला बैठे थे, तबसे उनके बंगले पर होनेवाली दिवाली (पहले प्रतीक्षा अब जलसा) में सारे 'बच्चन' मिलकर सिर्फ फुलझड़ी जलाते हैं और पार्टियां करते हैं। उनके दूसरे घरों पर भी सिर्फ लाइटिंग ही होती है। जलसा बंगले के बाहर नो होर्न ज़ोन का बोर्ड लगा है। सिक्युरिटी गार्डस को इसबात की सख्त हिदायत रहती है कि कोई वहां घर के बाहर पटाखे ना फोड़ने पाए।घर के अंदर दीपावली की हो हल्ला में सबकी नजरों का केंद्र आराध्या होती है। आजकल नव्या नवेली (स्वेता की बेटी) भी आजाती हैं और दोनो बहनें खूब फुलझड़ी खेलती हैं। कभी स्वेता (बच्चन-नंदा) जब छोटी हुआ करती थी, तो वह और अभिषेक प्रतीक्षा घर की रौनक बने रहते थे। सभी खाते पीते रहते हैं और छोटे फुलझड़ी जलाने पर मस्त ! बंगले के बाहर दर्शकों की भीड़ जो उछल उछल कर बाउंड्री के भीतर झांकने की कोशिश करती रहती है। कोई खास मेहमान के आने पर गेट खुलता है, गाड़ी अंदर और बाउंसर अलर्ट।
शाहरुख के मन्नत से गायब होती भीड़ :
पिछले कई वर्षों से दीपावली पार्टी देखने के लिए भीड़ का आलम
शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर दिखता रहा है जो अब इसबार चुका चुका सा है। दरअसल बंगले के रिन्युवेशन के लिए किंगखान का परिवार मन्नत से अन्यत्र चला गया है। जिन्हें मालुम है वो वहां आना बंद कर दिए हैं और जिन्हें नहीं मालूम वे अभी भी वहां चक्कर लगाते हैं। मन्नत जो अब बांद्रा का एक लैंड मार्क बन चुका है, वहां
शाहरुख खान बेटे अबराम के साथ बाहर निकलकर अपने चाहने वालों को झलक दिखाते रहे हैं। उनकी पत्नी गौरी जो आज भी हिन्दू धर्म का पालन करती हैं, दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करती हैं। वह यह जाहिर करते हैं कि उनके घर मे ईद और दीपावली दोनो को समान रूप से सेलिब्रेट किया जाता है।उनके गेट के बाहर भीड़ खूब हो हल्ले का आनंद लेती है, पटाखे फोड़ती है और गार्ड हस्तक्षेप नही करते।
सलमान की दीवाली पार्टी बहन अर्पिता के घर:
दबंग भाई जान
सलमान खान अक्सर दीवाली के दिनो में अपने घर ग्लैक्सी पर नही होते। वे पनवेल स्थित फॉर्म हाउस में रहते हैं जहां उनके आने वाले जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई दिन पार्टियां चलती हैं। बताते हैं बॉलीवुड की कई नई नई फुलझड़ियाँ (तारिकाएं) यहां 'बिगबॉस' को मिलने आती हैं। हां, दीपावली की आतिसबाजी देखने और भांजे के साथ पटाखेबाजी का मजा लेने सलमान छोटी बहन अर्पिता आयुष शर्मा के घर होते हैं और उसदिन पूरा 'खानदान' वहीं दीवाली का लुत्फ उठाता है। सलमान खान की सगी मां हिन्दू हैं, दूसरी मां हेलेन क्रिश्चियन हैं, बहन हिन्दू है, भाभियाँ भी बहुधर्मी हैं यानी- पूरा हिंदुस्तान पिता सलीम खान के सीने में रहता है और सबके सब दीपावली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनते हैं।दीवाली पार्टी तो फॉर्म हाउस पर ही रात में होती है। वैसे, इस साल सेक्युरिटी शख्त है। उनको जान से मारने की मिली धमकी के बाद से सलमान की पटाखा- पार्टी में आम आदमी शामिल नही हो सकता। (Diwali celebrations and inflation in Bollywood)
/mayapuri/media/post_attachments/2017/10/4Arpita-Khan-celebrates-Diwali-with-her-family-436294.jpg)
आमिर खान अपने घर मे पहली बार तब दीपावली की पार्टी किए थे जब उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, पुत्र जुनैद और पुत्री इरा साथ थे। बाद में पार्टी का आयोजन आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव ने
भी कईबार किया था अपने बेटे आज़ाद की खातिर, लेकिन सीमित मेहमानों में।
रणबीर कपूर की दीवाली पार्टी में 'आर के' परिवार की परंपरा :
दीपावली पार्टी का आयोजन कपूर परिवार में भी होता रहा है। ऋषि कपूर अपने पूरे परिवार के साथ पिता राज कपूर और मां कृष्णा के पैर छूकर आने के बाद, घर मे खाने पीने के साथ पटाखा पार्टी आयोजित किया करते थे। उनके ना रहने पर रणबीर कपूर मां नीतू के सामने पटाखा पार्टी आयोजित करने में संकोच करते थे।लेकिन, फिर पत्नी आलिया और बेटी राहा के आने के बाद वह पार्टी करने लग गए।अयान मुखर्जी और करन जोहर के साथ तो रणबीर की धूम देखने लायक होती है।आलिया बिटिया के साथ फुलझड़ी का खेल खेलती हैं। (Amitabh Bachchan Diwali celebration)
एकता कपूर की तास पार्टी:
सबसे अनोखी दीपावली पार्टी होती है टीवी क्वीन एकता कपूर की जितेंद्र के बंगले पर। एकता के घर में पूजा, पटाखा, तंत्र-मंत्र प्रदर्शन (खेल) के बाद पत्तों की पार्टी का भी आयोजन होता आया है। कार्ड खेलने वाले दोस्तों-दोस्तीनियों की संख्या बालाजी स्टूडियो में अधिक होती है जिनमे उनके सीरियल या फिल्मों के लीड एक्टर होते हैं। एकता के जो खास मित्र होते हैं, उन्हें बंगले पर पहले से आमंत्रित किया गया होता है। परिवार के मुखिया जितेंद्र अपने ग्रेंड चिल्ड्रन - बिन व्याहे तुषार और बिन व्याही एकता के बच्चों के साथ, दादा जी बनकर छोटा पटाखा और फुलझड़ी जलवाने का लुत्फ लेते हैं। उनके घर पटाखा ना छोड़ें, ऐसा हो नहीं सकता। यहां तास(पत्ता) खेलने का आयोजन भी होता है।
सितारों की पार्टीज में पीना, पटाखा, पत्ता सबकुछ होता है। और, इससे परे उनके घरों में पूजा का आयोजन भी होता है। घर में होनेवाली मां लक्ष्मी की पूजा को वे निजी अफेयर कहते हैं। हां, पटाखा छुड़ाने के लिए वे अपने घरों से बाहर निकलते हैं मगर बहुत लेट रात में, अपने खास लोगों के बीच ही। (Ranbir Kapoor and Ranveer Singh Diwali)
FAQ
प्रश्न 1. बॉलीवुड में दिवाली कैसे मनाई जाती है?
उत्तर: बॉलीवुड सितारे अपने घरों में दीयों और रोशनी के साथ धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। बड़े सितारे भव्य पार्टियों और पटाखों के साथ जश्न मनाते हैं, जबकि छोटे कलाकार सीमित तरीके से उत्सव मनाते हैं।
प्रश्न 2. किन बड़े सितारों की दिवाली पार्टी सबसे चर्चित रहती है?
उत्तर: अमिताभ बच्चन, करन जोहर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और रवि किशन की दिवाली पार्टीज़ अक्सर मीडिया में सुर्खियां बनती हैं।
प्रश्न 3. छोटे और मझले कलाकार दिवाली कैसे मनाते हैं?
उत्तर: छोटे कलाकार और मझले निर्माता-निर्देशक महंगाई और सीमित संसाधनों के कारण सरल तरीके से दिवाली मनाते हैं, जैसे घर पर केवल कैंडल और लाइटिंग की कुछ सजावट।
प्रश्न 4. बॉलीवुड में दिवाली जश्न और सफलता का क्या संबंध है?
उत्तर: दिवाली पर बॉलीवुड की भव्य पार्टियों और पटाखों का सीधा संबंध फिल्म की सफलता से होता है। कामयाब फिल्मों और सितारों के जश्न में भव्यता होती है, जबकि कम सफल कलाकार सीमित तरीके से ही जश्न मनाते हैं।
प्रश्न 5. महंगाई का बॉलीवुड दिवाली पर क्या असर है?
उत्तर: महंगाई के कारण कई छोटे कलाकार और तकनीशियन सीमित बजट में ही दिवाली मनाते हैं और उनका जश्न उतना भव्य नहीं होता जितना बड़े सितारों का होता है।
Bollywood Diwali Celebration | Big Bollywood Stars | Amitabh Bachchan Diwali Party | Karan Johar Diwali Party | Ranbir Kapoor Diwali | Shah Rukh Khan Diwali | Bollywood Diwali 2023 | Bollywood Diwali 2024 | Bollywood Diwali Party 2025 | bollywood diwali releases 2023 | Bollywood Ki Diwali | Bollywood Stars Ki Diwali not present in content