Advertisment

Salman Khan ने जब प्रेस से दूरी बनाया था, उस समय भी कहते थे बजाज साब और मायापुरी की रिसपेक्ट करता हूं लेकिन...

स्व. पी.के. बजाज का फिल्म इंडस्ट्री में अपार सम्मान था। एक अनुभव के अनुसार, जब सलमान खान ने प्रेस को बैन कर रखा था और मीडिया से दूरी बनाई थी, तब मुंबई के फिल्मसिटी में कई रिपोर्टर और फोटोग्राफर उनके सेट पर जमा हुए।

New Update
सलमान खान ने जब प्रेस से दूरी बनाया था, उस समय भी कहते थे बजाज साब और मायापुरी की रिसपेक्ट करता हूं  लेकिन.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

आदरणीय स्व. पी के बजाज साहब का फिल्म इंडस्ट्री में जो सम्मान रहा है, वो रेयर ही किसी को मिला करता है। उनसे जुड़ा एक अनुभव शेयर करना चाहता हूं हैं जो कभी सलमान खान से बात करने के समय मैंने उनसे सुना था। यह वाकया तब का है जब सलमान ने प्रेस को बैन कर रखा था। उन दिनों वह किसी प्रेस वाले को इंटरव्यू नहीं देते थे और अघोषित रूप से मीडिया से दूरी बरत रहे थे।

Advertisment

A22I1193

हमसब कई प्रेसवाले- रिपोर्टर और फोटोग्राफर मुम्बई के फिल्मसिटी (अब दादा साहब फाल्के चित्र नगरी) स्टूडियो में एक मुहूर्त पर जमा हुए थे।पता चला कि बगल के सेट्स पर सलमान खान अपनी एक फिल्म की  शूटिंग कर रहे थे।हम सभी उस सेट पर जाना चाहते थे जहां सलमान की शूटिंग चल रही थी। लेकिन, सबने एक ही बात कहा-आजकल तो वो बात करता ही नहीं, वहां जाकर क्या फायदा? दरअसल उनदिनों सलमान ने बिना किसी खास वजह के ही प्रेस से बात ना करने का निश्चय कर लिया था। वह ना रिपोर्टर्स से बात करते थे और ना ही फोटोग्राफरों को अपने ऊपर कैमरा खोलकर फोटो क्लिक करने देते थे।अंदर की चर्चा थी कि बेटे को यह नसीहत बाप सलीम खान ने दिया था। मशहूर लेखक जोड़ी सलीम -जावेद के सलीम खान जानते थे कि अमिताभ ने प्रेस को बैन करके कैसे सुपर स्टारडम हासिल किया था और, वही फार्मूला वह बेटे सलमान को अपनाने की सीख दिए थे। सब जानते हैं कि फार्मूला सफल भी रहा। सलमान के लिए निगेटिव लिखा जाना शुरू हो गया।सलमान सुर्खियों में बने रहे और स्टारडम की ऊँचाई चढ़ते जा रहे थे। 

34 Years of Salman Khan: 34 Records set by Bhaijaan that makes him the  biggest Sultan at the India box office 34 : Bollywood News - Bollywood  Hungama

A22I1099

Also Read: "महान विजनरी पी के बजाज जी को मेरी श्रद्धांजलि" Gioconda Vesicheli

Also Read:दूरदर्शी व्यक्तित्व की अमर गाथा : Shri P. K. Bajaj जी

मैं और फोटोग्राफर राजू उपाध्याय तथा आर टी चावला फिलसिटी के मेनगेट से निकलने जा रहे थे कि नजर पड़ी की मेनगेट से बायीं तरफ के एक स्टेज  के बाहर खुले स्थान पर सलमान खान साइकल पर चढ़े टेक लगाए खड़े हैं। सलमान को काम से फुरसत पाते ही सायकल चलाने का चस्का लगा हुआ था। वह अब भी मौका पाकर सायकल दौड़ाते हैं। किसी ने बताया कि उनकी बाईसिकल 7 लाख की है। हमने राजू को कहा चलो सलमान से बात करते हैं, मौका अच्छा है। हम सलमान के पास पहुचते तबतक राजू ने कैमरा खोल लिया था।हमे अपने पास आते देख सलमान ने दूर से ही कह दिया- "नो...नो फोटोज प्लीज़!" राजू ने कैमरा बैग में डाला, मैं उनके पास जाकर खड़ा हो गया- ''सलमान जी, मैं मायापुरी से हूं।हमलोग कभी गॉसिप नहीं छापते। एक फैमिली मैगज़ीन है।... फिर मायापुरी से बात क्यों नहीं करते? दूरी क्यों?"
            "मैं जानता हूं कि आपकी मायापुरी एक पारिवारिक पत्रिका है। बजाज साहब की भी मैं बहुत रिसपेक्ट करता हूं।आपसे बात ना करने का कोई कारण नहीं है मेरेपास, लेकिन मैंने सबसे बात ना करने की बात किया है। किसी एक से कैसे बात कर सकता हूं? ए तो एथिक के खिलाफ है ना?" कहने के साथ ही वह  मेरी तरफ से मुंह घुमाकर  सायकल पर पैडल मारते आगे बढ़ गए। तभी, वहां निर्माता सुधाकर बोकाडे आगये। उनकी ही फिल्म 'साजन' का अंदर सेट पर शूट चल रहा था। राजू उपाध्याय ने उनके लिए कैमरा खोला, क्लिक किया।सलमान सायकल चलाते वापस आरहे थे। बोकाडे जी ने कहा -"अब आपलोग जाइये।जिसदिन सेट पर संजू (संजय दत्त) होंगे मैं अपने पीआरओ राजू कारिया को कहकर आप लोगों को बुलवाऊंगा। आज तो सिर्फ सलमान है जो बात नहीं  करेगा।" हम फिर, हम वहां से चल पड़े स्टूडियो के बाहर अपने अपने घरों के लिए। दिमाग मे एक बात चल रही थी- मायापुरी के लिए और पी के बजाज साहब के लिए मन मे रिसपेक्ट रखते हुए भी सलमान ने एथिक की बात कहा था - जब 'बैन' है तो बैन है ! किसी एक के लिए अपने नियम क्यों तोड़े? जब बाद में मैंने बजाज साहब को यह प्रकरण फोन पर बताया  तो उनका कहना था-'सलमान सही है।'

Bollywood photojournalist killed in road accident in Uttar Pradesh

Also Read: स्वर्गीय प्रमोद कुमार बजाज (P K Bajaj) सर को किस कदर चाहते थे बॉलीवुड के स्टार्स - - - - - -

Also Read:Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए आलिया भट्ट और राम गोपाल वर्मा

PK Bajaj | Mayapuri Editor PK Bajaj | Mr P.K Bajaj | Pramod Kumar Bajaj | Salman Khan | Hindi Film Journalism not present in content

Advertisment
Latest Stories