स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान मराठी टीवी एक्टर सतीश जोशी का हुआ निधन

दिग्गज एक्टर सतीश जोशी का रविवार, 12 मई 2024  को निधन हो गया है. वहीं सतीश जोशी के दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के निधन की जानकारी दी.

Satish Joshi died

Satish Joshi

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

ताजा खबर: Satish Joshi dies: मराठी सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है.दिग्गज एक्टर सतीश जोशी का रविवार, 12 मई 2024  को निधन हो गया है.सतीश जोशी के निधन की खबर से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सदमे की लहर दौड़ गई है. वहीं सतीश जोशी के दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के निधन की जानकारी दी.

स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान हुआ एक्टर का निधन

आपको बता दें राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया पर सतीश जोशी के निधन की पुष्टि की. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारे वरिष्ठ मित्र अभिनेता सतीश जोशी ने अपने दुखद निधन से पहले आज रंगोत्सव में मंच पर अभिनय किया था.सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया.अंतिम सांस लेने से पहले भी वे अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित थे". सतीश जोशी के निधन से पूरी मराठी इंडस्ट्री को जोरदार झटका लगा हैं. 

सतीश जोशी का करियर

মঞ্চে পারফর্ম করার সময়েই চলে গেল প্রাণ, প্রয়াত প্রবীণ থিয়েটার অভিনেতা,  শোক ভক্তদের - Veteran Marathi actor Satish Joshi Passes away while  performing on Stage ...

आपको बता दें, सतीश जोशी मशहूर मराठी थिएटर कलाकार थे. उन्होंने कई फिल्मों, धारावाहिकों और नाटकों में काम किया था.उन्होंने ज़ी मराठी शो 'भाग्यलक्ष्मी' में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली. एक्टर को आखिरी बार 'यशोदा गोश्त श्यामचे आइची' में देखा गया था.इस भूमिका को दर्शकों ने ख़ासा पसंद किया और उन्हें काफ़ी लोकप्रिय भी बनाया.दिवंगत सतीश जोशी ने कई नाटकों और फ़िल्मों के ज़रिए भी लोगों का दिल जीता.वे एक हरफनमौला कलाकार थे.

Satish Joshi death

Read More:

रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल हुए शालीन भनोट

साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए Arjun Bijlani, जानिए पूरा मामला

बिग बॉस 16 फेम Abdu Rozik ने अमीरा से की सगाई, देखें फोटोज

Ashutosh Rana ने अपने डीपफेक वीडियो को लेकर दिया रिएक्शन

#Satish Joshi #Satish Joshi death #Satish Joshi dies
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe