Advertisment

प्राइवेट अंदाज में शादी करेंगे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna

ताजा खबर: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इसी महीने की 26 तारीख को शादी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के इस समारोह को पूरी तरह निजी रखा जाएगा.

New Update
Vijay Devarakonda
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Vijay-Rashmika: टॉलीवुड के पॉपुलर सितारे  विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) और रश्मिका मंदाना  (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेज है कि दोनों इसी महीने की 26 तारीख को शादी (Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna wedding)   कर सकते हैं, हालांकि अब तक कपल ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर शादी होती है तो समारोह को पूरी तरह निजी रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि दोनों इस खास पल को सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सादगी से मनाना चाहते हैं और इसे लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं.

Advertisment

Vijay-Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन लेंगे सात फेरे

कब होगी रश्मिका और विजय की शादी? (Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna wedding)

दरअसल, पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में शादी करेंगे, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अक्टूबर 2025 में चुपके से सगाई कर ली थी, जिसकी उन्होंने अभी तक ऑफिशियली घोषणा नहीं की है.

विजय देवरकोंडा संग अपनी शादी को लेकर रश्मिका ने कही थी ये बात (Rashmika Mandanna opens up about wedding plans)

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही सभी चर्चाओं पर बात की. उन्होंने कहा, “मैं शादी को कन्फर्म या मना नहीं करना चाहूंगी. जब इस बारे में बात करनी होगी, तो हम करेंगे.” 

O Romeo Review: लव स्टोरी और एक्शन से भरपूर है शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो

कई बार उड़ चुकी हैं कपल के रिलेशशनिप की खबरें (Rashmika- Vijay relationship)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बारे में अफवाहें तब से चल रही हैं जब उन्होंने 2018 की हिट फिल्म 'गीता गोविंदम' (Geetha Govindam) और 2019 की फिल्म 'डियर कॉमरेड' (Dear Comrade) में साथ काम किया था. हालांकि दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन वे कहते हैं कि वे सिर्फ दोस्त हैं. दोनों के साथ घूमने और पार्टियों में शामिल होने की अफवाहें उड़ती रहती हैं. अब उनकी सगाई की खबर ने फैन्स को चौंका दिया है.

Arbaaz Patel: अरबाज पटेल के प्रपोजल पर Nikki Tamboli हुईं इमोशनल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा को आखिरी बार गौतम तिन्ननुरी की डायरेक्ट की हुई किंगडम में देखा गया था. रश्मिका मंदाना आयुष्मान खुराना के साथ थामा में नजर आईं थी और तेलुगु फिल्म द गर्लफ्रेंड में भी काम किया. उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में कॉकटेल 2 और मैसा शामिल हैं,  जबकि विजय देवरकोंडा अगली बार राउडी जनार्दन में नजर आएंगे.

Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव के वकील ने दिया बायन

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कौन हैं? (Who are Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna?)

A. दोनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं. विजय तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं, जबकि रश्मिका तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी सक्रिय हैं.

Q2. दोनों की मुलाकात कैसे हुई? (How did they meet?)

A. दोनों ने साथ में फिल्म Geetha Govindam में काम किया, जहां से उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही.

Q3. क्या विजय और रश्मिका रिलेशनशिप में हैं? (. Are Vijay and Rashmika in a relationship?)

A. उनके रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें हैं, लेकिन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने संबंध की पुष्टि नहीं की है.

Q4. क्या दोनों शादी करने वाले हैं? (Are they getting married?)

A. सोशल मीडिया पर शादी की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं, लेकिन अभी तक किसी भी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Q5. दोनों ने और कौन-सी फिल्मों में साथ काम किया है? (Which films have they done together?)

A. उन्होंने Dear Comrade में भी साथ काम किया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया.

Tags : Rashmika Mandanna | vijay devarakonda | vijay devarakonda movies | rashmika mandanna vijay devarakonda marriage

Advertisment
Latest Stories