/mayapuri/media/media_files/Lyz9n3p9lCQGOQ6ggoWw.png)
Salman Khan
ताजा खबर: Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार,14 अप्रैल की सुबह दो संदिग्ध लोगों ने फायरिंग की थी वहीं इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस बीच अब सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है.
दोनों आरोपियों को गुजरात ने मुंबई लाया जाएगा
#WATCH | Two accused identified as Vicky Gupta and Sagar Pal were arrested by the Mumbai Crime Branch from Gujarat's Bhuj, in connection with the firing incident outside the residence of actor Salman Khan.
— ANI (@ANI) April 16, 2024
(Source: Bhuj Police) pic.twitter.com/JdtXZVQrZj
आपको बता दें मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गुजरात से सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. जहां दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) के रुप में हुई हैं. दोनों को सोमवार देर रात कच्छ के माता नो मढ़ गांव से गिरफ्तार किया गया. वहीं पश्चिमी कच्छ और मुंबई पुलिस ने तकनीकी निगरानी की मदद से यह सफलता हासिल की. यहीं नहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़े होने की पुष्टि की हैं. इसके साथ-साथ हिरासत में लिए गए आरोपियों को मंगलवार, 16 अप्रैल की सुबह 10 बजे विमान से मुंबई लाया जाएगा.
सलमान के घर के बाहर फायरिंग करके फरार हो गए थे दोनों आरोपी
आपकी जानकारी के लिए बता दें सलमान खान के घर के बाहर कथित तौर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर नवी मुंबई के पनवेल इलाके में एक महीने के लिए घर किराए पर लिया था, जहां भाईजान का फार्महाउस है. दो अज्ञात लोगों ने रविवार, 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5 बजे बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. इस बीच, सलमान खान को गोलीबारी की घटना के बाद पहली बार सोमवार दोपहर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया.
Read More:
वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे Kapil Sharma
Rajkummar Rao ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस
IPL मैच के बाद Shah Rukh Khan ने यूं जीता फैंस का दिल!
एनिमल के तमिल रीमेक में साउथ के इस एक्टर को मिला रणबीर कपूर का रोल