सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है.

Salman Khan

Salman Khan

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

ताजा खबर: Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार,14 अप्रैल की सुबह दो संदिग्ध लोगों ने फायरिंग की थी वहीं इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस बीच अब सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है.

दोनों आरोपियों को गुजरात ने मुंबई लाया जाएगा

आपको बता दें  मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गुजरात से  सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. जहां दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) के रुप में हुई हैं. दोनों को सोमवार देर रात कच्छ के माता नो मढ़ गांव से गिरफ्तार किया गया. वहीं पश्चिमी कच्छ और मुंबई पुलिस ने तकनीकी निगरानी की मदद से यह सफलता हासिल की. यहीं नहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़े होने की पुष्टि की हैं. इसके साथ-साथ हिरासत में लिए गए आरोपियों को मंगलवार, 16 अप्रैल की  सुबह 10 बजे विमान से मुंबई लाया जाएगा. 

सलमान के घर के बाहर फायरिंग करके फरार हो गए थे दोनों आरोपी

The Shooter Who Opened Fire Outside Salman Khans House Was Henchmen Of  Gangster Rohit Godra: Sources - सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले  शूटरों के चेहरे CCTV फुटेज में

आपकी जानकारी के लिए बता दें सलमान खान के घर के बाहर कथित तौर पर फायरिंग करने वाले दोनों  आरोपियों ने कथित तौर पर नवी मुंबई के पनवेल इलाके में एक महीने के लिए घर किराए पर लिया था, जहां भाईजान का फार्महाउस है. दो अज्ञात लोगों ने रविवार, 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5 बजे बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. इस बीच, सलमान खान को गोलीबारी की घटना के बाद पहली बार सोमवार दोपहर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया.

 

 

 

#Salman Khan #Salman Khan House Firing Case
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe